श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : भक्ति, संगीत व संस्कृति का होगा अनूठा संगम
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : भक्ति, संगीत व संस्कृति का होगा अनूठा संगम
-4 सितंबर को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पांचजन्य प्रेक्षागृह में देंगे प्रस्तुति
-उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित किये जा रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम
मथुरा । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर इस बार योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में भक्ति, संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से शहर के डैम्पियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, लोक गायन, नृत्य, बांसुरी वादन और सांगीतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या विशेष आकर्षक होगी ।
(45).jpg)
कार्यक्रम की शुरुआत 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे से 3:10 बजे तक उद्घाटन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी, इसके बाद 3:10 से 3:15 बजे तक श्याम जी शंख वादन करेंगे, शाम 4:15 से 6:15 बजे तक भारत भूषण भजन, कीर्तन और लोकगायन प्रस्तुत करेंगे, शाम 6:15 से 7:40 बजे तक गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन की ओर से ‘मुदरिया प्रेम एवं नंदोत्सव’ की झांकी गायन एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी, 3 सितंबर को शाम 4 से 5 बजे तक देवर्ष शर्मा भजन गायन करेंगे, इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक कृष्णा सागर कलेक्टिव की भजन जैमिंग होगी, शाम 7 से 9 बजे तक श्रुति अनंदिता वर्मा के निर्देशन में आरुष वर्मा, कमला बरेथ, निशु शर्मा, रालीग खान और सम्राट कुमार कृष्णा कॉन्सर्ट-डिवोशनल म्यूजिकल प्रस्तुति देंगे, यह सभी प्रख्यात कलाकार हैँ ।
4 सितंबर को दोपहर 3 से 5 बजे तक मोहित शेवानी ‘कृष्णानायनकृसुनिए वो जो कभी कहा नहीं गया’ प्रस्तुत करेंगे, इसके बाद शाम 5 से 7 बजे तक हार्टफुलनेस फाउंडेशन की प्रस्तुति होगी, इसमें स्नीति मिश्रा ‘कृष्णः अनंत रंग, अनंत भाव’ प्रस्तुत प्रमुख है, वहीं अनिरबान भजन एवं बांसुरी वादन और मैत्रेयी राय भजन गायन करेंगी, कार्यक्रम का समापन 4 सितंबर को शाम 7 से 9 बजे तक चर्चित भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या से होगा, भक्ति संगीत के क्षेत्र में लोकप्रिय कन्हैया मित्तल सहित अन्य प्रमुख कलाकारों की प्रस्तुति तीन दिवसीय आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी, इसके अलावा कन्हैया के जन्मोत्सव में शामिल होने आ रहे लाखों भक्तों को जगह जगह ऐसा ही भक्ति और संगीत का माहौल नजर आएगा ।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पांच बड़े मंच और 21 छोटे मंच भी बनाए जाएंगे, यहाँ ब्रज के कलाकार अपनी लोक कला की प्रस्तुति देंगे, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन ब्रज की पारंपरिक भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक मंचीय प्रस्तुतियों के साथ जोड़ने का प्रयास है, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, उन्होंने बताया कि इस बार पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह परिसर में पहली बार फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे, इससे श्रद्धालु भक्ति और संगीत की प्रस्तुतियों का आनंद लेने के साथ विभिन्न खान-पान का भी लुत्फ उठा सकेंगे ।







.jpeg)









