एक लाख गांवों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर किया जायेगा पूजन

एक लाख गांवों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर किया जायेगा पूजन
  मथुरा । श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर श्रावणी पर्व पर रजत (चांदी) निर्मित संकल्प शिला का पूजन किया गया, दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने मणिराम छावनी में रजत संकल्प शिला का विधिवत पूजन किया, मणिराम छावनी पहुंचने पर उत्तराधिकारी नयन कमल दास जी महाराज एवं सेवायत जानकी दास जी के नेतृत्व में संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संकल्प शिला की अगवानी की ।


  इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए, कार्यक्रम में अयोध्या से मथुरा तक मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर नारे भी लगाए गए, दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि रजत संकल्प शिला को सबसे पहले पवित्र सरयू नदी में स्नान कराया गया और महाआरती कराई गई, इसके बाद हनुमानगढ़ी में हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में शिला का पूजन किया गया, तत्पश्चात श्रीराम मंदिर ले जाकर भगवान श्रीराम की पावन धरा की रज से शिला को संकल्पित किया गया, उन्होंने बताया कि अब इस पवित्र रजत संकल्प शिला को ब्रजभूमि सहित संपूर्ण भारतवर्ष के प्रमुख धार्मिक स्थलों और एक लाख से अधिक पवित्र गांवों में पूजन के लिए ले जाया जाएगा ।


    अभियान की जिम्मेदारी ब्रज धामाचार्य परिषद के महामंत्री राजेश पाठक को सौंपी गई है, प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि एक सितंबर को रजत संकल्प शिला विशेष वाहन से धूमधाम के साथ ब्रजभूमि में प्रवेश करेगी, शिला के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं, ब्रजभूमि में प्रवेश के बाद शिला को सर्वप्रथम श्रीधाम वृंदावन ले जाया जाएगा, जहां साधु-संतों द्वारा विधि-विधान से उसका पूजन किया जाएगा, ब्रज क्षेत्र से आचार्य अनिल कृष्ण शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता जयराम शर्मा, संत हरिदास बाबा, विप्र नेता सुभाष शर्मा, पं. राजेश शास्त्री, गोविंद देव शर्मा सहित अन्य संत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2063372
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.