श्याम मखमल हिंडोले में विराजित हुए ठाकुर राजाधिराज
श्याम मखमल हिंडोले में विराजित हुए ठाकुर राजाधिराज
मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी के मुताबिक ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ0 वागीश कुमार जी महाराज (कांकरोली नरेश, तृतीय पीठ) के द्वारा किया जाता है।
(88).jpg)
उसी परंपरा के तहत रविवार को ठाकुर राजाधिराज द्वारिकाधीश जी महाराज श्याम मखमल हिंडोले में विराजमान हुए, पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाड़-लड़ाने के तहत घटा और हिंडोला में विराजमान कराया जाता है, सोमवार सायंकाल 5:10 बजे से 5:40 बजे तक ठाकुर जी महाराज का हिंडोला विजय उत्सव मनाया जाएगा जिसमे ठाकुर राजाधिराज स्वर्ण और रजत के हिंडोले मैं दर्शन देंगे ।







.jpeg)











