कान्हा के जन्म की खुशी में डूबा रहा ब्रज, मना नंदोत्सव

कान्हा के जन्म की खुशी में डूबा रहा ब्रज, मना नंदोत्सव
   मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन ब्रजमंडल कान्हा के अवतरण की खुशी में डूबा हुआ है, जगह-जगह भगवान के जन्म की खुशियां मनाई जा रही हैं, भण्डारे लगाये गये, कान्हा को पालने में झुलाया गया, मठ मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में उपहार लुटाये गये, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित केशवदेव मंदिर, वृंदावन के राधा रमन मंदिर, राधा दामोदर, प्रियाकांत जू मंदिर सहित अनेकों मंदिरों में देखने को मिले। 

  इस मौके पर छीछी लीला के साथ लाला की खुशी में जमकर उपहार लुटाए गए, श्रीजी बाबा आश्रम में सोने के पालने में नंदलाला को झुलाया गया, इस दौरान पूरे परिसर में नंद के आनंद भयौ की गूंज सुनाई देती रही, श्रद्धालुओं के उपर उपहारों की वर्षा की गई, उपहारों को लूटने के लिए श्रद्धालु इस तरह लालायत थे जैसे उन की कोई मुराद पूरी होने जा रही हो, श्रद्धालु को जो भी उपहार हाथ लगता वह उसे मांथे से लगा कर अपने पास रख लेता, नंदोत्सव के दिन भी बाजार में जगह जगह प्रसाद वितरण हुआ, दिनभर भण्डारे चलते रहे, लेकिन भण्डारों में खिचडी का प्रसाद वितरित किया गया, ब्रज की परंपरा के अनुषार भण्डारों का स्वरूप भी बदल गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2008065
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.