श्री मथुराधीश प्रभु मंदिर में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव
श्री मथुराधीश प्रभु मंदिर में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव
मथुरा । शहर के भूतेश्वर तिराहे स्थित श्रीजी बाबा आश्रम परिसर में विराजमान श्री मथुराधीश प्रभु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत नंदोत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास, भक्ति पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया, ठाकुर जी के प्राकट्य की खुशी में समूचा आश्रम परिसर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल कीष्के जयकारों से गुंजायमान रहा, उत्सव के दौरान राधे-राणे संर्कीतन मंडल द्वारा बधाई गायन किया गया ।

(169).jpg)
मंदिर प्रबंधन एवं संतों द्वारा भक्तों के बीच खिलौने, वस्त्र, मिष्ठान, फल और दक्षिणा लुटाकर जन्मोत्सव की खुशियां बांटी गईं, इस अलौकिक वातावरण में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए, ठाकुर जी की महाआरती के पश्चात उपस्थित सभी संतों, महंतों एवं दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं महाप्रसाद वितरित किया गया, कार्यक्रम में मंहत राधाकांत गोस्वामी, रमाकांत गोस्वामी, मुकुन्द गोस्वामी, मधुसूदन गोस्वामी सेवायत, गणमान्य नागरिक तथा भारी संख्या में भक्त उपस्थित रहे ।.jpg)






.jpeg)









