सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर
सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर
-सेवा के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे कार्यकर्ता-अशोक कटारिया
मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपा मथुरा महानगर ने कमर कस ली है, सोमवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में सेवा एवं जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई, साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को संयोजक और सहसंयोजक की जिम्मेदारियां सौंपी गईं ।(187).jpg)
कार्यशाला का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य एवं जिला प्रभारी अशोक कटारिया, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, विधायक मेघश्याम सिंह तथा जिला सहकारी संघ अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर ने भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया, जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, सेवा, सहयोग और समाज के प्रति समर्पण पार्टी की कार्यशैली का अहम हिस्सा है, सेवा पखवाड़े के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें और सेवा कार्यों को जनभागीदारी से जोड़ें।
उन्होंने कहा कि जिन्हें जो दायित्व मिला है, उसका पूरी निष्ठा और सक्रियता से निर्वहन किया जाए ताकि अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचे, महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा, अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है, वहीं जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट की जिम्मेदारी संयोजक योगेश आवा एवं सहसंयोजक हरिओम शर्मा को दी गई, कार्यशाला का संचालन रामकिशन पाठक ने किया, परशुराम सिंह, सुधांशु खंडेलवाल, श्याम शर्मा, जितेंद्र वार्ष्णेय, हाकिम सिंह टीटू, लोकेश तायल, नितिन कौशिक, लोकेश निषाद, प्रकाश गौड़, सुनील तरकर, करतार सिंह, कान्हा शर्मा, सतेंद्र सिरोही, अजय शर्मा राजावत, राजू चौधरी आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









