यूजीसी को लेकर करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन
यूजीसी को लेकर करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन
-गोवर्धन चौराहा से डीएम कार्यालय तक किया गया पैदल मार्च
मथुरा । यूजीसी को वापस लेने का नारा लगाते हुए राजपूत करणी सेना ने शहर स्थित गोवर्धन चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया और डीएम कार्यालय तक पैदल यात्रा कर ज्ञापन दिया, करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे, यूजीसी को काला कानून करार देते हुए वापस लेने की पुरजोर अपील की ।
इस मौके पर नरेंद्र सिंह ने कहा, यूजीसी का चहुंओर विरोध हो रहा है, इसके बाद भी केंद्र सरकार इसको वापस क्यों नहीं लें रही है, उन्होंने कहा, यूजीसी के कतिपय नियम छात्र हित में नहीं है, उन्होंने ब्रज में मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई तो गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने का भी बीड़ा उठाया, कहा कि जब तक सरकार मांगे नहीं मान लेती, धरने का अंत नहीं होगा, सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा ।







.jpeg)









