जन्मभूमि से कर्मभूमि तक गूंजेगा युवा शक्ति का संकल्प

जन्मभूमि से कर्मभूमि तक गूंजेगा युवा शक्ति का संकल्प
-नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेगा बाइक मार्च
  मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बड़नगर से वाराणसी तक बाइक यात्रा निकाली जाएगी, करीब 250 बाइकों के काफिले वाली यह यात्रा युवाओं में सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश देगी, जन्मभूमि बड़नगर से कर्मभूमि वाराणसी तक प्रस्तावित यह यात्रा अपने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संदेश के कारण भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। 
   पुष्पांजलि कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं बृज क्षेत्र प्रवासी नरेंद्र भाटी ने यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बड़नगर और वाराणसी को जोड़ने वाली यह यात्रा दोनों दिशाओं से प्रस्तावित है, एक ओर बड़नगर से वाराणसी की ओर बाइक यात्रा रवाना होगी, वहीं वाराणसी से भी बाइक यात्रा बड़नगर के लिए प्रस्थान करेगी, उन्होंने बताया कि बड़नगर से 10 पवित्र नदियों का जल वाराणसी ले जाया जाएगा जबकि वाराणसी से मां गंगा का जल बड़नगर लाया जाएगा, बड़नगर पहुंचने पर विभिन्न पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा ।
   आयोजकों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से देश की विविध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया जाएगा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि 27 और 28 सितंबर को यात्रा का मथुरा जिले में विशेष स्वागत किया जाएगा, गोवर्धन और मांट विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा के पड़ाव निर्धारित किए गए हैं, इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह प्रधान ललित गौतम, महामंत्री आकाश चौधरी, मंत्री मनोज ठाकुर सौनोठ, अंकुर गुर्जर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, बृजेश अहेरिया, प्रणय पाराशर, वत्सल भाटिया, राहुल राजावत, शशांक शर्मा, पवन शर्मा पुष्पेंद्र सिकरवार, संजीव गुलाटी, दिलीप राघव, प्रवीण चौहान, रामू गुर्जर, दिनेश चौधरी, धर्मेश नौहवार आदि मौजूद थे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2014758
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.