ब्रज लोक रंग महोत्सव में कलाकारों ने मोहा मन

ब्रज लोक रंग महोत्सव में कलाकारों ने मोहा मन
  मथुरा । कान्हा माखन पब्लिक स्कूल में “ब्रज लोक रंग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया, महोत्सव में दिल्ली आए राधा कृष्ण के स्वरूप एवं गोपियों ने ब्रज की लोक संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, कार्यक्रम की शुरुआत ब्रज वंदना के गायन एवं नृत्य से हुई इसके बाद कलाकारों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनोहारी प्रस्तुतियां दीं ।
  मंच पर राधा-कृष्ण की प्रेम और भक्ति से ओतप्रोत लीलाओं का मंचन हुआ, गोपियों ने भी भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, दिल्ली से आए मशहूर कलाकारों ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं वही गोपियों एक से एक बेहतरीन प्रस्तुति भी दी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस कमांडेंट शैलेंद्र सिंह एवं सीओ सिटी आशना चौधरी सहित बरसाना से आए संत उपस्थित रहे इस दौरान आए हुए अतिथियों का पटुका पहनकर स्वागत सम्मानित किया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2015832
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.