विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की विधायक निधि से एम्बुलेन्स
विधायक ने स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की विधायक निधि से एम्बुलेन्स
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर प्रदान की गई एम्बुलेन्स, श्रीकांत शर्मा ने किया उदघाटन
मथुरा । संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर गुरुवार को विधायक श्रीकांत शर्मा द्वारा विधायक निधि से स्वास्थ्य विभाग को दो एम्बुलेंस प्रदान की गई जिनका विधायक द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण से हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया गया, श्रीकांत शर्मा द्वारा 24,15,000/- की विधायक निधि की धनराशि से दो एम्बुलेन्स स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की है। .jpg)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राधावल्लभ ने बताया कि विधायक के द्वारा पूर्व में भी जनपद की स्वास्थ्य सेवाओ को उत्तम बनाने हेतु सतत् सहयोग प्रदान किया जाता रहा है, इसी क्रम में वर्ष 2019 में कोरोना काल में वैश्विक महामारी की रोकथाम हेतु 87,28,987/- की धनराशि से आवश्यक उपकरण एवं लॉजिस्टिक सामग्री प्रदान की गयी थी, वर्ष 2021 में 48,68,900/- आर0एन0ए0 एक्ट्रेक्टर एवं आरटीपीसीआर मशीन वेटनरी कॉलेज, मथुरा हेतु प्रदान की गयी थी, वर्ष 2021 में रू0 92,50,000/- की धनराशि को जिला चिकित्सालय हेतु ऑक्सीजन प्लांट के लिये प्रदान की गयी थी ।
वर्ष 2022 में रू0 30,79,104/- की धनराशि से दो एम्बुलेन्स (टाटा वेंगर) जिला अस्पताल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हेतु प्रदान की गयी। वर्ष 2025 में ए0एन0एम0 प्रशिक्षण केन्द्र कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में 25,00,000/- की धनराशि से एक बडे सेमिनार हॉल का निर्माण कराया गया, विधायक द्वारा एक एम्बुलेन्स एवं एक शव वाहन बृज चिकित्सा संस्थान को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक आर0ओ0 प्लांट भी देने का आश्वासन दिया गया।
सीएमओ ने बताया कि विधायक द्वारा विधायक निधि से अब तक लगभग 3-10 करोड़ रूपये की धनराशि जनपदवासियो के लाभार्थ स्वास्थ्य सेवाओ को सुदृढ बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को हस्तगत की गयी, इस उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वीडी गौतम, डा0 विकास जैन, डा0 गोपाल बाबू, डा0 भूदेव सिंह, डा0 रोंहतास तेवतिया, डा0 रोहतास मीना एवं डा0 अनुज कुमार यादव, जिला प्रशासनिक अधिकारी, संजय सिहोरिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, चन्द्रप्रकाश, जिला मलेरिया अधिकारी, जितेंद्र सिंह, गौरव कुमार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।



















