यमुना एक्सप्रेसवे : किनारे खड़े वाहन को मारी टक्कर, दो की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे : किनारे खड़े वाहन को मारी टक्कर, दो की मौत
-एक्सप्रेस वे पर लगातार हादसों की बड़ी बजह बन रहे खड़े वाहन, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
मथुरा । यमुना एक्सप्रेस वे पर किनारे खड़े वाहन में पीछे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से लगातार जान जा रही हैं, रविवार तडके फिर दो जिंदगी कालकलवित हो गईं, नौहझील थाना क्षेत्र में रविवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई, माइलस्टोन 64.500 के पास नोएडा से आगरा जाने वाली लेन में तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोगों की जान चली गई और दो अन्य लोग घायल हो गए ।.jpg)
घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह तोमर व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया, पुलिस के अनुसार वर्तमान में यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेजा गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, एक आयशर कैंटर (यूपी 14 एमटी 8450) का टायर फटने के बाद चालक और अन्य लोग सड़क किनारे गाड़ी का टायर बदल रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य कैंटर (आरजे 11 जीसी 9338) ने खड़े कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी ।
हादसे में गाजियाबाद निवासी हरिपाल (40) और बागपत के खिदाना निवासी भीम सिंह (38) गंभीर रूप से घायल हो गए, सीएचसी नौहझील में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया जबकि कैंटर चालक विश्वनाथ सुरक्षित बताया गया है, इसी दुर्घटना के महज 300 मीटर आगे एक और भिड़ंत हो गई, एक ट्रक (यूपी 78 केटी 7040) ने पहले हादसे में शामिल कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी, दूसरे हादसे में हमीरपुर निवासी हनी गुप्ता (18) और मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी परिचालक विशाल लोधी (22) घायल हो गए, दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया गया है ।



















