शुगर मिल आंदोलन : पुलिस ने रात में की कार्यवाही, किसानों ने दिखाई ताकत
शुगर मिल आंदोलन : पुलिस ने रात में की कार्यवाही, किसानों ने दिखाई ताकत
-पुलिस ने आंदोलनकारियों पर दर्ज की एफआईआर, नामजदों को थाने ले गई पुलिस
-किसानों ने आननफानन में बुलाई पंचायत, बड़ी संख्या में जुटे किसान और आमजन
मथुरा । छाता में शुगर मिल को चालू कराये जाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब नए मोड पर पहुंच गया है, पुलिस ने सोमवार को अंधेरे में कार्यवाही करते हुए धरना स्थल को खाली करा दिया, आंदोलन की अगुआई कर रहे चार नामजदों को एफआईआर में नामजद होने पर पुलिस धरना स्थल से उठाकर थाने ले गई, बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद थाने से इन सभी को छोड दिया गया है ।.jpg)
जिला प्रशासन ने तड़के सुबह करीब 4 बजे भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की मदद से धरना स्थल खाली करा दिया, इसके बाद आंदोलनकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, छाता थाने में किसानों और प्रमुख नेताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हुआ है, तड़के हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद से छाता शुगर मिल का क्षेत्र कडी सुरक्षा में ले लिया गया, रात के अंधेरे में हुई इस कार्यवाही की सूचना आसपास के गावों में आग की तरह फैल गई ।
आनन फानन में गांव में पंचायत हुईं और बेहद कम समय में बडी संख्या में लोग छाता शुगर मिल पर एक बार फिर एकत्रित हो गये, भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी सतर्क हो गये, शुगर मिल के आसपास के क्षेत्र में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई, गावों में चल रहीं गतिविधियों पर स्थानीय खुफिया विभाग ने नजर गढा दी, सूरज चढने के साथ आंदोलन का तप भी चढ़ने लगा, लोगों की भीड जुटने पर धरना स्थल से हटाये गये लोग फिर से छाता शुगर मिल पर पहुंच गये, पुलिस द्वारा छाता चीनी मिल धरनास्थल से किसानों को हटाने के बाद मथुरा में तनाव बढ़ गया है, जहां एक दर्जन से अधिक गांवों के किसान दोबारा जुट गए हैं ।
पूर्व सूबेदार ललित कर्मयोगी के नेतृत्व में किसानों ने जमकर नारेबाजी शुरू का दी, सोमवार दोपहर तनाव की स्थिति पैदा हो गई, पुलिस कार्रवाई को लेकर जबरदस्त आक्रोश है, रविवार रात पुलिस ने धरना स्थल से आंदोलनकारियों को हटाने के साथ टेंट, जनरेटर, डीजल समेत अन्य सामान जब्त कर लिया और जेसीबी से धरनास्थल को समतल करा दिया था, मौके पर एसडीएम छाता अखिलेश कुमार सिंह, तहसीलदार सहित कई थानों का पुलिस बल और महिला पुलिस तैनात है, पुलिस की मौजूदगी में किसानों के दोबारा जुटने से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है ।.jpg)



















