छाता शुगर मिल धरने में जातिसूचक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

छाता शुगर मिल धरने में जातिसूचक टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग
-अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के गिर्राज वाल्मीकि ने दी आत्मदाह की चेतावनी
  कोसीकलां । छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर चल रहे किसान धरने के दौरान कथित जातिसूचक टिप्पणी का मामला सामने आया है, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने थाना छाता में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है, संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिर्राज वाल्मीकि ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्राप्त वीडियो में धरना मंच से वाल्मीकि समाज के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया ।
   शिकायत में रिटायर्ड सूबेदार ललित तालन, पूर्व प्रधान जबर सिंह, दिगंबर चौधरी सहित अन्य नामजद एवं अज्ञात लोगों का उल्लेख किया गया है, शिकायतकर्ता का कहना है कि इस कथित टिप्पणी से वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो को साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराने की बात भी कही है, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे जनपद में अनिश्चितकालीन सफाई कार्य का बहिष्कार किया जाएगा, गिरिराज वाल्मीकि ने यह भी कहा है कि यदि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्वलनशील पदार्थ लेकर आत्मदाह का प्रयास करेंगे, साथ ही वाल्मीकि समाज द्वारा प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2030603
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.