सरकार बापस ले यूजीसी बिल, युवाओं ने की मांग

सरकार बापस ले यूजीसी बिल, युवाओं ने की मांग 
-समाज की एकता व युवाओं की राजनीतिक भागीदारी पर दिया जोर
  राया । राया युवा ब्राह्मण सभा की ओर से स्थानीय रिसॉर्ट में युवा ब्राह्मण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं युवा उपस्थित रहे, संवाद के दौरान यूजीसी बिल को लेकर वक्ताओं ने अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए इस बिल का विरोध किया जाना चाहिए, उन्होंने सरकार से बिल पर पुनर्विचार करने तथा इसे वापस लेने की मांग की ।
   कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकता और जागरूकता पर निर्भर करती है, समाज के लोग जब एकजुट होकर अपनी समस्याओं और अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो उनकी बात शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचती है, उन्होंने युवाओं से सामाजिक विषयों के साथ-साथ शिक्षा और राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, मुख्य अतिथि एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि एकता में शक्ति होती है। जब समाज एकजुट होकर गलत कार्यों का विरोध करता है तो सरकार और राजनेताओं को भी अपने निर्णयों पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। 
  उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता केवल विरोध तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि समाजहित में सकारात्मक और रचनात्मक कार्य भी किए जाने चाहिए, समाज द्वारा किए जाने वाले अच्छे कार्यों का सीधा प्रभाव युवाओं पर पड़ता है, सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी से उन्हें अच्छे संस्कार विकसित होते हैं और उन्हें सही दिशा मिलती है, उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को राजनीति से दूर रहने के बजाय राजनीति में आगे आना चाहिए, युवा यदि राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय होकर अपनी बात मजबूती से रखते हैं तो समाज की समस्याओं को बेहतर तरीके से उठाया जा सकता है । 
  कार्यक्रम में राज कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, संतोष शर्मा, राम कुमार, महेंद्र शर्मा और अरविंद शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए, वक्ताओं ने शिक्षा, समाज की एकता, युवाओं की भूमिका तथा सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे, इस दौरान हरी बाबू शर्मा, कुलदीप लवानिया, देवी चरण शर्मा, यतीश उपमंयु, श्रीपाल शर्मा, गोपाल शर्मा, दिनेश तिवारी, प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम के दौरान युवाओं और समाज के लोगों ने सामाजिक मुद्दों पर संवाद किया तथा समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर जोर दिया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2031879
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.