लखनऊ में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मथुरा से शामिल हुए कांग्रेसी
लखनऊ में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, मथुरा से शामिल हुए कांग्रेसी
-प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, ब्लॉक स्तर पर होगा आंदोलन
मथुरा । चुनावों में सामने आई कथित हेराफेरी और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठे गंभीर सवालों के विरोध में लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किए गए बड़े विरोध प्रदर्शन में मथुरा जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की, मथुरा से इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे। .jpg)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर हजरतगंज तक नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, इस मौके पर सैयद साबिर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट से बड़ा कुछ नहीं है, वोट की रक्षा के लिए कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि मौजूदा सरकार में चुनावों की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग को स्वतंत्र रूप से काम करना होगा, मथुरा से यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और अल्पसंख्यक विभाग के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे, सभी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ यह आंदोलन अब मथुरा में ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा ।



















