मथुरा सब रजिस्ट्रार में हावी हैं अयोग्य व बिना डिप्लोमा धारक नक्शा नवीज
मथुरा सब रजिस्ट्रार में हावी हैं अयोग्य व बिना डिप्लोमा धारक नक्शा नवीज
-अनट्रेंड व अयोग्य नक्शा नवीजों के बजह से शासन को रही है राजस्व की हानि
-अधिकांश ज़मीनी विवादों में बड़ी बजह भी बन रहे हैं अयोग्य नक्शा नवीजी में सक्रिय लोग
मथुरा । जनपद के सदर तहसील अंतर्गत संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय वैसे तो जमीनों के फर्जी बैनामे और रिश्वत आदि सहित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर लम्बे समय से चर्चाओं में सुर्खियां बटोरता रहा है, यहां प्रशासनिक व शासन स्तर पर किसी भी तरह के अंकुश और नियंत्रण नहीं होने से आयेदिन कोई न कोई नए मामले अक्सर सामने आते ही रहते हैं, अब नया मामला सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत नक्शा नवीजों के कार्य में अनियमितता का आ रहा है जोकि आजकल खूब सुर्खियां बटोर रहा है जिससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ ही रजिस्ट्रियों के उपरांत जमीनी विवादों की बड़ी बजह भी बन रहे हैं । .jpg)
गौरतलब हो कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय में किसी भी मकान, दुकान या किसी भी प्रकार के जमीन के पंजीकरण के दौरान स्टाम्प पेपरों के साथ संलग्न होने वाले भौतिक व स्थलीय सत्यापन को लेकर शासन द्वारा निर्धारित नियमावली के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा अनुमोदित व पंजीकृत डिप्लोमा होल्डर योग्य नक्शा ड्राफ्टमैन के द्वारा तैयार सम्बंधित जमीन यानी मकान, दुकान आदि के वर्तमान स्थिति के अनुसार मौका मुआयना कर मानचित्र (नक्शा) संलग्न किये जाने का प्रावधान है जिससे पंजीकृत होने वाले किसी भी प्रकार के जमीनी प्रलेख में स्पष्ट व वास्तविक स्थलीय व भौतिक स्थिति का उल्लेख होने के साथ ही स्टाम्प ड्यूटी का भी सही मूल्यांकन हो सके, उसके बावजूद जिला मुख्यालय स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दर्जनों अपंजीकृत और अयोग्य नक्शा ड्राफ्टमैन के रूप में ऐसे अति गम्भीर और संवेदनशील कार्य को अंजाम दिया जा रहा है जिससे उत्तर प्रदेश शासन को राजस्व की बड़ी हानि पहुंचने के साथ ही अधिकांश जमीनी मामलों में विवाद की बड़ी बजह भी बन रही है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सिर्फ एक ही डिप्लोमा होल्डर जिला प्रशासन द्वारा पंजीकृत पंकज खत्री नामक ड्राफ्टमैन द्वारा ही नक्शा नवीजी यानी यहां पंजीकरण होने वाले अधिकांश मकान, दुकानों, खेत-खलिहान आदि सहित अन्य ज़मीनी बैनामों में स्थलीय व भौतिक स्थिति के अनुसार मानचित्र यानी नक्शे को तैयार कर संलग्न किया जाना बताया जा रहा है लेकिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय से जुड़े कुछ लोगों के अनुसार विगत कुछ वर्षों से ऐसे अति गम्भीर और संवेदनशील कार्य को भूपेन्द्र शर्मा, शुभम शर्मा, भगवती प्रसाद, महेंद्र सिंह, राधेलाल चतुर्वेदी, मुकेश शर्मा, हनीफ खान और असलम आदि दर्जनों अयोग्य व बिना डिप्लोमा धारक लोगों द्वारा किया जाना बताया जा रहा है जिससे उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि होने के साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार के ज़मीनी विवाद की भी बड़ी बजह बन रहे हैं, वहीं सब रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात अधिकारियों व जिला प्रशासन के जिम्मेदार आलाधिकारियों द्वारा ऐसे अनैतिक कार्यों पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है और न ही कोई भी वैधानिक कार्यवाही ही अमल में लाई जा रही है जिससे अवैध रूप से कार्यरत नक्शा नवीजों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं ।













