यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी की 3-4 को होगी चिंतन बैठक

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी की 3-4 को होगी चिंतन बैठक
-कान्हा की नगरी मथुरा में जुटेंगे भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय दिग्गज
  मथुरा । उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने जनपद में 3 व 4 अक्टूबर को दो दिवसीय चिंतन बैठक आयोजित की है, इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, इस बैठक में पार्टी चुनावी रणनीति और  हिंदुत्व के एजेंडे पर मंथन करेगी, आगामी साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अभी से अपनी कमर कस ली है। 
   आगामी चुनावों में जीत की पुख्ता रणनीति तैयार करने के लिए मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय विशेष चिंतन बैठक होने वाली है, इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर राज्य के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे, मथुरा ब्रज क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण क्षेत्र है, आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने यहां उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने का फैसला किया है, बैठक के जरिए संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा और आने वाले महीनों के लिए कार्यक्रम तय किए जाने की संभावना है। 
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच संगठनात्मक स्तर पर मंथन तेज हो गया है, इसी क्रम में 3 व 4 अक्टूबर को मथुरा में दो दिवसीय चिंतन बैठक प्रस्तावित है, बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और संघ से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे, बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, बूथ स्तर की स्थिति, क्षेत्रीय फीडबैक और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है, भाजपा और संघ की ओर से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकों के जरिए जमीनी फीडबैक जुटाया जा रहा है।
  मथुरा में होने वाली बैठक को ब्रज क्षेत्र के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, रिपोर्टों के अनुसार भाजपा और संघ की बैठकों में संगठन को मजबूत करने, स्थानीय स्तर की चुनौतियों और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा का सिलसिला जारी है, बैठक में बीएल संतोष, विनोद तावड़े और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहने की संभावना है, इससे पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा और संघ के बीच समन्वय बैठकों के जरिए संगठनात्मक फीडबैक लेने की प्रक्रिया चल रही है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2039446
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.