सपाईयों ने मनाया समाजवादी पार्टी का 33वां स्थापना दिवस

सपाईयों ने मनाया समाजवादी पार्टी का 33वां स्थापना दिवस 
   मथुरा । समाजवादी पार्टी के 33वें स्थापना दिवस के अवसर पर सपा नेता अनिल अग्रवाल के कैंप कार्यालय पर एक वैचारिक गोष्ठी का आयोजन कर स्थापना दिवस मनाया गया, समाजवादियों ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, मुलायम सिंह यादव और किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन् किया, वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को मुलायम सिंह यादव ने शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के सम्मान और हक के लिए की थी ।
   उन्होंने कहा कि आज 33 साल बाद वही विचारधारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के रूप में और अधिक मजबूत होकर भाजपा की जनविरोधी, किसान-विरोधी और संविधान-विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रही है, पार्षद मुन्ना मलिक ने कहा कि बाबा साहब का संविधान, नेताजी का संघर्ष और चौधरी साहब की किसान नीति ही समाजवादी पार्टी की आत्मा है, जब तक ये तीनों विचार जिंदा हैं, तब तक चक्र को कोई हरा नहीं सकता ।
   कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पुन मुख्यमंत्री बनाएंगे और मथुरा वृंदावन सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे, कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव पवन चौधरी, अभिषेक यादव, रमेश सैनी, मुन्ना मलिक, बबलू कश्यप, सूरजभान चौधरी, लवकुश, गजेन्द्र शर्मा, नरेंद्र सिंह सहित तमाम समाजवादी साथी उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2045457
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.