जिले में 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा एवं बाइक रैली
जिले में 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा एवं बाइक रैली
-विकसित भारत संकल्प सभा व शिक्षक स्नातक निर्वाचन की तैयारियों पर किया मंथन
मथुरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर ने 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं, सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प सभा तथा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर रविवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर के जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित हुई, अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने की। .png)
बैठक का शुभारंभ महानगर प्रभारी पवन शर्मा, स्नातक निर्वाचन के बृज क्षेत्र संयोजक एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र शर्मा, विधायक मेघश्याम सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर एवं पूर्व महापौर डॉ0 मुकेश आर्य बन्धु ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, महानगर प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके निरंतर समर्पण का महत्वपूर्ण पड़ाव है ।
उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा, उन्होंने कार्यकर्ताओं से 7 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया, स्नातक निर्वाचन के बृज क्षेत्र संयोजक एवं बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ0 देवेंद्र शर्मा ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की, कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया ।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश आर्य बन्धु, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक, सुरेंद्र सिंह प्रधान, ललित गौतम, मलय राठौर, महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा एवं विनीत शर्मा, मंत्री दीपक गोला, अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर सौनोठ, कल्पना गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, बृजेश अहेरिया, सुधांशु खंडेलवाल, शुभम ठाकुर, मोहन भारद्वाज, बलराम शर्मा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञ दत्त कौशिक, योगेश, आभा एवं प्रणय पाराशर सहित सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।



















