चार छात्रों की मौत से संत आहत, 11-11 लाख मुआवजे की मांग
चार छात्रों की मौत से संत आहत, 11-11 लाख मुआवजे की मांग
-आपात कालीन बैठक बुलाकर दोषियों पर की कड़ी कार्यवाही करने की मांग
मथुरा । वृंदावन के पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में हुई चर छात्रों की मौत से संत समाज आहत है, प्रशासन की ओर से मृतक छात्रों के परिवार के लिए अभी तक किसी तरह की कोई मदद नहीं होने से भी संत असंतुष्ट हैं, चार छात्रों की मौत से संत-महंतों में आक्रोश है, इस दुखद घटना को लेकर परिक्रमा मार्ग स्थित मोरकुटी आश्रम में संतों की एक आपात बैठक आयोजित की गई जिसमें हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शासन-प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की गई ।.png)
महंत परमेश्वर दास महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत गंगा दास, रामेश्वर दास, रामदास, पुरुषोत्तम दास, अभिलेख दास एवं श्यामदास सहित अनेक संत-महंत उपस्थित थे, बैठक में संतों ने एक स्वर में कहा कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, संतों ने गुरुकुल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो गुरुकुल छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, पीडित परिजनों को 11-11 लाख रुपये मुआवजा देने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है, साथ ही संतों ने मांग की है कि ऐसे संस्थानों को बंद कर वहां अध्ययनरत अन्य छात्रों को सुरक्षित आश्रमों अथवा सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्थानांतरित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की अनहोनी की पुनरावृत्ति न हो ।













