स्वास्थ्य विभाग ने संविदाकर्मियों ने भरी हुंकार, 12 करेंगे लखनऊ कूच
स्वास्थ्य विभाग ने संविदाकर्मियों ने भरी हुंकार, 12 करेंगे लखनऊ कूच
मथुरा । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया, कर्मचारियों ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की, विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने शासन से लंबे समय से चली आ रही मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग की ।.png)
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश में करीब एक लाख संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, कोरोना के दौरान भी कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने का काम किया, इसके बावजूद संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सभी एनएचएम संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करना शामिल है, साथ ही 10 लाख रुपये कैशलेस पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा, डीए, ईपीएफ, एचआरए, ग्रेच्युटी और राजकीय आवास की सुविधा देने की मांग की गई ।
संघ ने म्यूचुअल ट्रांसफर सहित गैर जनपद स्थानांतरण नीति लागू करने, सेवाकाल में मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति देने, आउटसोर्स, एमसीटीएस, आईडीएसपी, एचएमआईएस और कोविड स्टाफ को जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित करने तथा नियमित भर्ती में संविदा कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण की मांग भी उठाई, कर्मचारियों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा, 12 अक्टूबर को लखनऊ कूच कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है, प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए मांगों के समर्थन में नारे लगाए ।













