विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा की राजनीति मचा उथल पुथल
विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा की राजनीति मचा उथल पुथल
-माट विधान सभा के बाद अब गोवर्धन विधान सभा की राजनीति भी हलचल
मथुरा । यह विधानसभा चुनाव पिछले कुछ चुनावों से अलग है, जहां जनपद की राजनीतिक के दिग्गजों के राजनीतिक भविष्य का फैसला यह चुनाव करेंगे, वहीं वर्षों से जो नहीं हुआ, वह इस विधानसभा चुनाव से ठीक पहले होता दिख रहा है, करीब तीन दशक बाद जनपद की राजनीति का चाणक्य कहे जाने वाले आठ बार के विधायक पं.श्याम सुंदर शर्मा कांग्रेस में वापस हुए हैं, उन्होंने इसे घर वापसी बताया ।.png)
कांग्रेस कार्यालय पर जिस तरह से प0 श्याम सुंदर शर्मा का स्वागत हुआ और कलेक्ट्रेट पर जिस तरह से उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शनों में अब तक सहभागिता की है, यह दिखाता है कि वह कांग्रेस में सहज महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरा घटनाक्रम गोवर्धन विधानसभा की राजनीति में घटत हो रहा है, गोवर्धन क्षेत्र के नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र एवं मथुरा जनपद की विभिन्न जनसमस्याओं पर सार्थक चर्चा की तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का आग्रह किया ।
इस दौरान कुंवर नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की, उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूज्य विरक्त संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शीघ्र ही मथुरा आने का आश्वासन भी दिया है, उन्होंने कहा कि योगी बाबा का स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहे, भेंट के दौरान जनपद के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई, अब राजनीतिक हलकों में कुंवर नरेन्द्र सिंह की इस मुलाकात के निहतार्थ तलाशे जा रहे हैं, मुलाकात की टाइमिंग को भी खास माना जा रहा है, कुंवर नरेन्द्र सिंह कांग्रेस के बाद रालोद के साथ लम्बे समय से जुडे हुए हैं, मुख्यमंत्री से कुंवर नरेन्द्र सिंह की मुलाकात ने गोवर्धन क्षेत्र की राजनीति में हलचल मचा दी है ।













