अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए मिलकर करेंगे कार्य
अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए मिलकर करेंगे कार्य
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि के प्रथम आगमन पर गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पुष्पांजलि में कार्यक्रम आयोजित किया गया, उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, समाज के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना, उनकी बात को उचित मंच तक पहुंचाना और संगठन की गतिविधियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है ।.png)
उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर आपसी समन्वय और जनसंपर्क को भी महत्वपूर्ण बताया, कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जागरूकता, सहभागिता और निरंतर प्रयास जरूरी हैं, कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए, इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष बृजमोहन सिंह जाटव, रवि अहेरिया, रजत वाल्मीकि, बृजेश खरे, दीपक नागर, चंद्रपाल भारती एवं अजय राजावत आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।













