खाटू श्याम संकीर्तन में परविंदर पलक ने दीं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति
खाटू श्याम संकीर्तन में परविंदर पलक ने दीं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति
-चन्द्राग्रीन्स में बुधवार को हुआ आयोजन, भजन संध्या में झूमते नजर आए श्याम प्रेमी
मथुरा । श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा महानगर स्थित चन्द्रा ग्रीन्स कॉलोनी के प्रांगण में बुधवार 21 अक्टूबर को भव्य खाटू श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा की अंतर्राष्ट्रीय भजन प्रवाहिका सुश्री परविंदर पलक ने अपने मीठे मीठे भजनों को बाबा श्याम को रिझाया, उनके "खाटू धाम की माटी मारे रास आ गई" और "बाबा दे दो अपने दरबार का एक कोना" जैसे दिल को छू लेने वाले और भावनात्मक भजनों की प्रस्तुति ने सभी श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।
भजन संध्या का शुभारंभ चरण सेवक चिराग अग्रवाल ने सपरिवार बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित कर किया, इसी श्रृंखला में आगरा निवासी सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक अंकित लवानिया ने भी खाटू श्याम बाबा मनभावन अपने मीठे-मीठे भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी श्याम प्रेमियों को झूमने को मजबूर कर दिया, श्याम संकीर्तन के पश्चात सभी के भक्तों के लिए प्रसादी की व्यवस्था रखी गई थी, कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में श्याम भक्तों प्रतिभाग कर पुण्य कमाया और बाबा श्याम के भजनों का आनन्द लिया ।(7).jpg)
कार्यक्रम में संस्थापक राजीव अग्रवाल, मुख्य सलाहकार सुभाष चंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंक मल्होत्रा, उपाध्यक्ष अतुल बंसल, सचिव आलोक जैन, सह सचिव मोहित मित्तल, सहसचिव अजय गोला, कोषाध्यक्ष नीलू गोला, सह कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा, संगठन मंत्री विनय अग्रवाल, प्रचार मंत्री भूपेंद्र गर्ग, ऑडिटर लवनीश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी उमेश भदोरिया, कार्यकारिणी सदस्य माधव गोयल, शुभ बिंदल, मोहित अग्रवाल, संजीव सिंघल, संतोष गर्ग, नितिन गर्ग, गौरव जैन, यश अग्रवाल, कुश गर्ग और चंदा ग्रीन सोसाइटी के सभी परिवारों ने श्याम कीर्तन का आनंद लिया ।












