सीबीएसई : इंटर योगा व हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की हुई परीक्षा

सीबीएसई : इंटर योगा व हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की हुई परीक्षा 
   मथुरा । सीबीएसई दिल्ली बोर्ड की परीक्षा 2026 की शनिवार को इंटरमीडिएट योगा व हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शांति पूर्वक हुई, दोनों विषयों की परीक्षा में 13353 परीक्षार्थी शामिल हुए, 102 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे, हाईस्कूल की परीक्षाएं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के साथ सम्पन्न हो गई जबकि इंटरमीडिएट सामाजिक विषय की परीक्षा अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक चलेंगी ।


   सीबीएसई के सिटी कोर्डीनेटर एवं डीपीएस रिफाइनरी के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र ग्रेवाल ने बताया कि इंटरमीडिएट योगा की परीक्षा के लिए 419 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 419 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंचे, एक छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहा, उन्होंने बताया कि हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के लिए कुल 13036 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिनमें से 12935 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 101 छात्र-छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रहे ।


  उन्होंने बताया कि किसी भी परीक्षा केन्न्द्र से नकल की कोई सूचना नहीं मिली न ही कोई नकलची अब तक की परीक्षाओं में पकड़ा गया, परीक्षा पूरी तरह शांति पूर्वक हुई, बताया कि आज हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं समाप्त हो गई जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक चलेंगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1482536
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.