वेल्फेयर सोसायटी में सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह
वेल्फेयर सोसायटी में सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह
मथुरा । ब्रज से बाहर के लोगों के लिए होली का पर्व संपन्न हो गया है लेकिन ब्रज में अभी भी होली की धूम है, सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, धार्मिक संगठन, जाति आधारित संगठन अब भाईचार के तहत होली मिलन समारोहों का आयोजन कर रहे हैं, अब सोसाइटी कल्चर भी ब्रज में विकसित हो रहा है ।
.jpg)
गुरु कृपा वाटिका वेल्फेयर सोसायटी सरस्वती कुंड में होली मिलन समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, वाटिका परिवार के वरिष्ठ संरक्षकगण और पदाधिकारियों द्वारा भगवान गणेश जी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ हुआ, वाटिका के नन्हे बच्चों और महिलाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, अंत में कार्यकारी अध्यक्ष मीना लाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और महामंत्री सुधीर ने सभी वाटिका वासियों का आभार व्यक्त किया ।
.jpg)







.jpeg)









