मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही दो दर्जन नेता और गोस्वामी "नजरबंद"

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही दो दर्जन नेता और गोस्वामी "नजरबंद"
-मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने या प्रदर्शन करने की सूचना पर किया गया हाउस अरेस्ट
  मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा वृन्दावन आगमन को लेकर जहाँ प्रशासन पल पल की तैयारियों में जुटा रहा, वहीं पुलिस और इंटेलिजेंस विभाग ने विरोध की किसी भी आशंका को जड़ से खत्म करने के लिए बड़ा ‘ऑपरेशन’ चलाया, जैसे ही इनपुट मिला कि कुछ संगठन मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने या प्रदर्शन करने की फिराक में हैं जिसके बाद पुलिस ने करीब दो दर्जन से अधिक नेताओं और गोस्वामियों को हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया । 


   इंटेलिजेंस से प्राप्त गोपनीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सुबह से ही धरपकड़ शुरू कर दी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकदम को उनके आवास पर ही रोक दिया गया, इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता अनाम धन्य तिवारी, रालोद नेता गौरव चतुर्वेदी और बबल नाथ चतुर्वेदी, वृंदावन में युवा सपा नेता अंकित वार्ष्णेय को भी पुलिस की निगरानी में रखा गया है, हैरानी की बात यह है कि इस बार राजनीतिज्ञों के साथ-साथ वृन्दावन बिहारी जी मंदिर के कुछ गोस्वामियों को भी उनके घरों में नजरबंद किया गया ताकि वे किसी भी प्रकार का विरोध दर्ज नही करा सकें । 


  सूत्रों के अनुसार नजरबंद किए गए लोगों में से कई ऐसे हैं जो मुख्यमंत्री को यमुना शुद्धिकरण के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे, सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक नही हो इसके लिए वृन्दावन और मथुरा कोतवाली में भी कई संदिग्धों को बिठाया गया, मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन पूजन का कार्यक्रम शाम तक चला, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने इस कार्रवाई पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि प्रशासन ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है, क्या जनता की समस्याएं मुख्यमंत्री से कहना अपराध है ? क्या वे केवल भाजपाइयों के मुख्यमंत्री हैं ?” उन्होंने साफ किया कि नजरबंदी से माँ यमुना की मुक्ति का संघर्ष थमने वाला नहीं है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1482545
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.