हुरियारिनों ने बरसाई प्रेमपगी छड़ियां, सदियों की परम्परा को किया जीवंत

हुरियारिनों ने बरसाई प्रेमपगी छड़ियां, सदियों की परम्परा को किया जीवंत
   मथुरा । कस्बा चौमुहां के तकिया मैदान में पारंपरिक हुरंगे का भव्य आयोजन किया गया, इस दौरान हंसी-ठिठोली और उमंग के बीच महिला (हुरियारिनों) ने जमकर छड़ीमार होली खेली और ब्रज की सदियों पुरानी परंपरा को जीवंत कर दिया, नगर पंचायत चेयरमैन सुषमा सिसौदिया ने हुरंगे में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली महिलाओं का सम्मान चेयरमैन सुषमा सिसौदिया, प्रतिनिधि कारे बाबा, समाजसेवी कालू पहलवान और ऋतिक सिसौदिया आदि के द्वारा किया गया ।


   समाजसेवी कालू पहलवान ने हुरंगा कमेटी की ओर से सभी वरिष्ठजनों एवं आगन्तुकों का पगड़ी ,पटुका पहनाकर स्वागत किया, चेयरमैन सुषमा सिसौदिया ने कहा कि सदियों से चली आ रही इस परंपरा को सहेजने और महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ही इस हुरंगे का आयोजन किया जाता है। इस दिन सभी नगरवासी एक ही मैदान में एकत्रित होकर आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ होली के बाद हुरंगा खेलते है ।


   कालू पहलवान ने बताया कि हुरंगे में हजारों हुरियारिन और हुरियारों ने प्रतिभा किया है, हुरंगा में हुरियारों के कटाक्ष का जवाब हुरियारिनों ने प्रेमपगी छड़ियों से दिया, चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा ने बताया कि हुरंगे की परंपरा उनके पूर्वजों के जमाने से चली आ रही है, इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए होली के बाद प्रतिवर्ष हुरंगे का आयोजन चौमुहां के तकिया मैदान में किया जाता है, हुरंगा देखने दूरदराज से लोग आते है और हुरंगा का लुफ्त उठाते हैं, देवो काका, नारायण सिंह, पुष्पेंद्र, सौदान सिंह, लोकेश, भारतपाल मुंशी, हरेंद्र सिसौदिया, भूपेंद्र पंडित, महावीर, बांके सिंह, राजू सिंह और जोली सेठ सहित भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1482544
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.