पानी गांव क्षेत्र में पकड़ी 46 किलोवाट की बिजली चोरी
पानी गांव क्षेत्र में पकड़ी 46 किलोवाट की बिजली चोरी
मथुरा । विद्युत प्रवर्तन दल एवं लक्ष्मीनगर सब डिवीजन की संयुक्त टीम द्वारा पानीगांव फीडर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के नौ स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े अतिरिक्त केबल डालकर करीब 12 एसी एवं अन्य उपकरण चलाए जा रहे थे, चोरी का लोड करीब 46 किलोवाट मिला है, सूचना पर विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार,एसडीओ लक्ष्मीनगर अजीत कुमार ने जेई सुशील कुमार एवं विभागीय टीम ने सुबह मावली एवं दीवानाकलां में तड़के चेकिंग की ।
चेकिंग के दौरान आठ लोग बिजली चोरी करते मिले, इनके द्वारा अतिरिक्त केबल डाल रखी थी, इससे एसी चल रहे थे, एसडीओ लक्ष्मीनगर के अनुसार नौ जगह बिजली चोरी मिली है, करीब 46 किलोवाट लोड मिला है। अतिरिक्त केबल से 12 एसी, हीटर, इंडक्शन आदि उपकरण चलाए जा रहे थे, इन पर करीब छह लाख का जुर्माना संभव है, टीम में जेई देवकरन,धीरेन्द्र पाल सिंह उपनिरीक्षण,अंकुर राणा,जागेश्वर,राजू पाल,माधव,मनोज आदि कर्मी शामिल रहे ।







.jpeg)







