राजाधिराज ने केले के हिंडोले में विराजमान होकर दिए दर्शन
राजाधिराज ने केले के हिंडोले में विराजमान होकर दिए दर्शन
मथुरा । पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में ठाकुर राजाधिराज को केले में हिंडोले में विराजमान करके सेवायतों ने दर्शन कराये गए, अपने आराध्य राजाधिराज के दर्शन करके भक्त भाव विभोर होकर जय जयकार करने लगे ।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि शुक्रवार की शाम को पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार ठाकुर राजाधिराज को सावन मास के नवें दिन केले के हिंडोले में विराजमान किया गया। मंदिर प्रांगण में पहले से ही भक्त दर्शनों करने को उपस्थित थे, जैसे ही सेवायतों ने पर्दा हटाया तो केले के हिंडोले में विराजे राजाधिराज की अनुपम छवि को निहार कर भक्त भाव विभोर हो गए, शनिवार को भी संध्या 5:10 से 5:40 बजे तक ठाकुर राजाधिराज महाराज के केसरी मखमल के हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन कराये जाएंगे ।






.jpeg)







