दिव्यांगजनों को वितरित कीं गईं ट्राई साइकिल
दिव्यांगजनों को वितरित कीं गईं ट्राई साइकिल
मथुरा । नवौज्ज्वल फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग जनों को अमेरिका निवासी श्रीमती कुसुम अग्रवाल एवं गोकुल अग्रवाल के सौजन्य से ट्राई साइकिल वितरण की गई, यह आयोजन आरएसएस कार्यालय केशव भवन, केशव संस्थान सरस्वती कुंड मसानी लिंक रोड मथुरा पर आयोजित किया गया, ट्राई साइकिल प्राप्त करने वाले दिव्यांगजन मथुरा जनपद के विभिन्न स्थानों कोसी, छाता,बलदेव, फरह, मथुरा मांट से आए थे ।
.jpg)
संस्था द्वारा 15 दिव्यांजनों को ट्राइसाइकिल वितरण की, इस अवसर पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने कहा कि संस्था दिव्यागों के लिए सहायक उपकरण देकर उनके जीवन को सरलता प्रदान करती है ये बहुत ही सराहनीय कार्य है, संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य डॉ0 दिनेश जी ने कहा संस्था के प्रारंभ काल से ही संस्था द्वारा पीड़ित मानवता की की जा रही है इस सेवा को और गति मिले इस के लिए कार्य करना चाहिए, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक पारस, कथावाचक पूज्य पूर्ण प्रकाश कौशिक, धर्म जागरण के क्षेत्रीय प्रमुख दिनेश लवानिया, उमेश अग्रवाल, डॉ0 चंद्र मणि पाण्डेय, योगेश आवा, जगवीर, हनी अग्रवाल, कार्तिकेय अग्रवाल, अमित भारद्वाज, विक्रम यादव आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)







