खाद्य विभाग ने 5.55 लाख का पनीर कराया नष्ट, एफआईआर दर्ज

खाद्य विभाग ने 5.55 लाख का पनीर कराया नष्ट, एफआईआर दर्ज
-नगला उटावर (कोसीकलां) में चल रही अवैध पनीर निर्माण इकाई का पर्दाफाश
   मथुरा । आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (उत्तर प्रदेश) तथा जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा दल ने तहसील छाता क्षेत्र में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, थाना कोसी के ग्राम नगला उटावर में सूचना के आधार पर मुस्तकीम पुत्र हनीफ की पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा गया, जहाँ खाद्य पदार्थों में कपड़े चमकाने वाले हानिकारक ‘रानीपाल कैमिकल’ के इस्तेमाल का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।


  छापेमारी के समय मौके पर मौजूद शकील पुत्र हनीफ ने बताया कि यह फैक्ट्री उसके भाई मुस्तकीम की है, सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ0 जतिन कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के0के0 त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में मिलावटी सामग्री जब्त की गई, अवशेष अपमिश्रण को सीज करते हुए संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता मुस्तकीम के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, खाद्य सचल दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार राणा, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती, मोहर सिंह कुशवाहा, रीना शर्मा एवं नेहा शामिल रहे ।
  छापेमारी के दौरान मौके से खतरनाक सामग्री रानीपाल कैमिकल 700 ग्राम (पनीर को सफेद और चमकदार बनाने के लिए प्रयुक्त), स्किम्ड मिल्क पाउडर 50 किलोग्राम, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल 150 किलोग्राम, सोयाबीन 60 किलोग्राम बरामद की गई, जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 1,500 किग्रा दूषित पनीर अनुमानित मूल्य 3 लाख 60 हजार और 3,000 लीटर मिलावटी दूध अनुमानित मूल्य एक लाख 95 हजार को मौके पर ही पूरी तरह नष्ट करा दिया गया, वहीं पनीर (2), दूध (2), रिफाइंड पामोलीन ऑयल (1), सोयाबीन (1), रानीपाल (1), स्किम्ड मिल्क पाउडर (1) और चौक बाजार से मिश्रित दूध (1) सहित कुल 09 नमूने एकत्र कर राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं, इसके अलावा चौक बाजार से मिश्रित दूध के 9 सैम्पल लिए गए है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1978722
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.