हरियाली तीज : वृंदावन नगरी को 4 जॉन व 12 सेक्टर में किया विभाजित
हरियाली तीज : वृंदावन नगरी को 4 जॉन व 12 सेक्टर में किया विभाजित
-शुक्रवार रात से बाहरी वाहनों की नो एंट्री, पर्किंग में खड़े कराए जाएंगे वाहन
-एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी व पीएसी के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती
वृंदावन । हरियाली तीज व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मथुरा पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं, शहर को 4 जोन और 12 सेक्टर में विभाजित कर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा, बाहरी वाहनों की नो एंट्री तथा वाहनों को प्रवेश मार्गाे के बाहर बनी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा, मुख्य तिराहों चौराहों पर सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी, हरियाली तीज पर्व एवं स्वतंत्रता दिवस शनिवार को मनाया जाएगा, इस दिन ठा बाँके बिहारी स्वर्ण रजत निर्मित विशालकाय झूला पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे ।

ऐसे में देश विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की सुविधा, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ब्लू प्रिंट तैयार किया है, पूरे शहर को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है, चारों जोन की कमान एएसपी रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है जबकि प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी संभालेंगे, शहर कोतवाल ने बताया है कि सुरक्षा व्यवस्था में करीब 70 इंस्पेक्टर, 265 दरोगा, 1400 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 150 महिला पुलिसकर्मी और 400 होमगार्ड तैनात रहेंगे, यातायात व्यवस्था के लिए तीन ट्रैफिक इंचार्ज, 30 टीएसआई, 120 हेड कांस्टेबल ट्रैफिक की ड्यूटी लगाई गई है ।
इसके अलावा पीएसी की तीन कंपनी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की एक एक प्लाटून, फ्लड पीएसी की दो प्लाटून भी तैनात रहेंगी, शुक्रवार रात से शहर के प्रवेश मार्गों पर बाहरी वाहनों की नो-एंट्री रहेगी, प्रवेश मार्गों के बाहर बनाए गए पार्किंग स्थलों पर वाहनों को खड़ा कराया जाएगा, इसके लिए आधा दर्जन से अधिक प्रमुख प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, इन स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहकर वाहनों को पार्किंग तक डायवर्ट करेंगे, वहीं शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, सादा कपड़ो में भी पुलिस टीमें भीड़ और यातायात पर लगातार नजर रखेंगी, यह व्यवस्था शुक्रवार रात से शनिवार की रात तक प्रभावी रहेगी ।







.jpeg)







