हरियाली तीज पर बरसाना में उमडेगी भीड़, अधिकारियों ने की गोष्ठी

हरियाली तीज पर बरसाना में उमडेगी भीड़, अधिकारियों ने की गोष्ठी
  बरसाना । आगामी हरियाली तीज पर्व के दृष्टिगत श्री राधा रानी मंदिर बरसाना में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोपवे कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई, गोष्ठी की अध्यक्षता एसपी (देहात) सुरेश चंद्र रावत एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ0 अमरेश कुमार ने संयुक्त रूप से की, गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालु परंपरागत मार्गकृश्रीजी गेट, कटारा पार्क, सुदामा चौक, दादी बाबा मंदिर, सिंगपुर गेट तथा सफेद छतरी के पास से होते हुए मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश करेंगे ।


   दर्शन के पश्चात निकास द्वार से होते हुए जयपुर मंदिर और थाना तिराहा के रास्ते श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे, अधिकारियों ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग करने तथा श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए उचित स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने के कड़े निर्देश दिए, इसके अलावा, मेले के दौरान सुचारू चिकित्सा व्यवस्था और व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया, गोष्ठी में एसडीएम गोवर्धन, ईओ नगर पंचायत बरसाना, चिकित्सा अधिकारी, लाडली जी मंदिर के रिसीवर डॉ0 यज्ञ पुरुष, कीर्ति मंदिर के प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह सहित व्यवस्था से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1978726
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.