फरह टीम ने खेत से 7 फीट का मगरमच्छ किया रेस्क्यू

फरह टीम ने खेत से 7 फीट का मगरमच्छ किया रेस्क्यू
-जनपद फिरोजाबाद के रिहायशी इलाके के पास पहुंच गया था वन्यजीव
  फरह । कस्बे से 100 किलोमीटर की दूरी कर रेस्क्यू टीम ने सात फीट लंबे मगरमच्छ को बचाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना स्थित पल्या गांव में एक खेत के बीच सात फुट लंबा मगरमच्छ पास की नहर से आ गया, गनीमत रही कि उस समय खेत में कोई किसान काम नहीं कर रहा था, वहां गुजरते ग्रामीणों ने खेत में मगरमच्छ को देखा तो वे सकते में आ गए, वन विभाग को उन्होंने सूचना दी ।
  फरह से वाइल्ड लाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस टीम 100 किलोमीटर की दूरी तय कर घटना स्थल पर पहुंची, वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस ने मिलकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया, मगरमच्छ रिहायशी इलाके के काफी करीब आ गया था, अनहोनी की संभावना बन गई थी, अगर रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंचती तो या तो ग्रामीण मगरमच्छ को मार देते या मगरमच्छ किसी को ग्रामीण को अपना ग्रास बना लेता, वन विभाग ने इलाके को सुरक्षित कर ग्रामीणों को वन्य जीव के पास जाने से तब तक प्रतिबंधित कर दिया, जब तक उसे रेस्क्यू नहीं किया जा सके ।
   रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से एक उपयुक्त प्राकृतिक आवास में ले जाकर छोड़ दिया गया, वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव गीता शेषमणि कहती है कि मौसम में बदलाव और पानी के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण कभी-कभी वन्यजीव अपने सामान्य क्षेत्र से बाहर आ जाते हैं, वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स, बैजू राज एमवी कहते हैं, खेत एक नहर के पास स्थित है और बारिश के मौसम में पानी का स्तर बढ़ने पर मगरमच्छ अपने सामान्य क्षेत्र से आगे बढ़ जाते हैं, संभवत: नहर से ही खेत में यह मगरमच्छ आया होगा ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2034873
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.