बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं भाजपा कार्यकर्ता-पवन शर्मा
बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं भाजपा कार्यकर्ता-पवन शर्मा
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर के नवनियुक्त महानगर प्रभारी पवन शर्मा के प्रथम बार मथुरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया, इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, पुष्पांजलि उपवन में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, बैठक का शुभारंभ महानगर प्रभारी पवन शर्मा, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । .jpg)
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन अपने समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर लगातार मजबूत हो रहा है, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करें, कहा कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है ।
राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, उपाध्यक्ष राम किशन पाठक, संजय शर्मा, चंद्रपाल कुंतल, मलय राठौर, सुरेंद्र सिंह प्रधान, परशुराम सिंह, सुनीता उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मंत्री दीपक गोला, कल्पना गर्ग, नीलम पांडे, अंकुर गुर्जर, मनोज ठाकुर सौनोठ, के के शर्मा, मोहन भारद्वाज, पूजा मंडल चौधरी राजू चौधरी लोकेश तायल हाकिम सिंह टीटू जितेंद्र वार्ष्णेय, रोनू, सुनील तरकर, करतार सिंह कान्हा शर्मा सतेंद्र सिरोही अजय सिंह राजावत, विजय शर्मा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक, योगेश आभा, अवधेश उपाध्याय, बलराम शर्मा, प्रणय पाराशर, अमित पाठक, तरुण सैनी, विकास दिवाकर, नितिन शर्मा, बादल शर्मा मौजूद थे ।



















