प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बताई व्यथा
प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बताई व्यथा
मथुरा । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को दो सूत्रीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा, संघ ने विभिन्न शिक्षक भर्तियों के तहत नियुक्त शिक्षकों के लंबित वेतन एरियर के भुगतान और मथुरा-वृन्दावन नगर निगम क्षेत्र व आठ किमी परिधि में कार्यरत शिक्षकों को श्रेणी श्अश के अनुरूप मकान किराया भत्ता दिए जाने की पुरजोर मांग की ।.jpg)
प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी सीपी सिंह के समक्ष लंबित वेतन एरियर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनपद मथुरा में विभिन्न शिक्षक भर्तियों 15,000, 16,448, 68,500, 69,000 एवं अन्य के चयनित शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का विधिवत सत्यापन पूर्ण हुए लंबा समय बीत चुका है, इसके बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों का देय वेतन एरियर निर्गत नहीं किया गया है, शिक्षकों द्वारा लगातार प्रत्यावेदन देने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है, संघ ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बीएसए कार्यालय द्वारा 3 वर्ष से पुराने एरियर पर विचार न करने की बात कहकर शिक्षकों की न्यायोचित मांग को खारिज करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है, विभागीय लापरवाही का खामियाजा निर्दाेष शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है ।
इस दौरान मांडलिक मंत्री कुलदीप सारस्वत, जिलाध्यक्ष मुकुल कांत उपाध्याय, जिला मंत्री मनोज चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री अनुपम शर्मा, आशुतोष उपाध्याय, प्रेम किशोर शर्मा, श्याम सुन्दर कौशिक, धर्मेन्द्र प्रसाद भारद्वाज, हरिकांत शर्मा, अविनाश शुक्ला, निशा शर्मा, प्रेम किशोर शर्मा, संजय चिंकारा, डॉ0 नेहा अग्रवाल, अर्चना चौधरी, सुरेश चौधरी, मौ. ताहिर, राम कुमार, गोपाल गौतम, अनीता चौधरी एवं मुरारी लाल उपाध्याय मौजूद थे ।



















