घाटों के साथ यमुना के अंदर भी लगातार सतर्क रहे सुरक्षाकर्मी

घाटों के साथ यमुना के अंदर भी लगातार सतर्क रहे सुरक्षाकर्मी
   मथुरा । यम द्वितीया पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया, इस दौरान यमुना में रिवर पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं, पुलिस अधीक्षक नगर ने विश्राम घाट पहुंचकर संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, उन्होंने यमुना घाट क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    एसपी सिटी ने बताया कि यम द्वितीया पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए घाटों, प्रमुख मार्गों और पार्किंग स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और खोया-पाया केंद्र की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नही हो, महिला पुलिस कर्मियों को भी पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया है जिससे महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके ।
  उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और कैमरों से भीड़ पर निगरानी रखी जा रही है, एसपी सिटी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य और शांति बनाए रखें तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करें, यमुना तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन जारी है, भक्त यमराज और यमुना जी की पूजा-अर्चना कर स्नान कर रहे हैं, प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और पेयजल की भी विशेष व्यवस्था की गई है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2094185
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.