श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रद्धालुओं ने किया भव्य दीपदान
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में श्रद्धालुओं ने किया भव्य दीपदान
मथुरा । अयोध्या में भगवान श्रीराम के नाम दीप जलने के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा भी दीपों की रोशनी से जगमगा उठी, दीपावली के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर में भव्य दीपदान एवं रंगोली का आयोजन किया गया, आकर्षक विद्युत सजावट और मनमोहक रंगोली श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।(94).jpg)
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्मित हुआ है, उसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण हो, इसी कामना के साथ दीपदान किया गया है, उन्होंने जन्म स्थान परिसर में स्थित विवादित ढांचे से मुक्ति की कामना भी व्यक्त की, दीपों की जगमगाहट, आकर्षक सजावट और रंगोली की खूबसूरती के बीच पूरा जन्म स्थान परिसर भक्तिमय नजर आया, श्रद्धालुओं ने जय श्री कृष्ण और राधे-राधे के जयघोष के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया ।.png)














