उत्तराखंड: ब्रिटानिया फैक्ट्री में लगी आग, हजारों टन बिस्कुट जले

रूद्रपुर।  उत्तराखंड के रूद्रपुर सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में ब्रिटानिया कंपनी की बिस्कुट बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हजारों टन बिस्कुट जलकर राख हो गए। ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) टीसी मंजूनाथ ने बताया कि शनिवार मध्यरात्रि के बाद लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 15-20 गाड़ियों को भेजा गया।

उन्होंने कहा कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहे सभी लोगों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्होंने कहा कि कंपनी की बिस्कुट निर्माण इकाई के दो-तीन एकड़ में बने गोदाम में रखे हजारों टन बिस्कुट जलकर खाक हो गए। घटना में गोदाम भी पूरी तरह जल गया है। सूचना पर पहुंची दमकल और सिडकुल की कंपनी के 15-20 वाहनों ने 5 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

रात में अचानक लगी आग
दरअसल, शनिवार रात सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग को देख कंपनी में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना फायर डिपार्टमेंट को दी। सूचना पर एडीएम डॉ ललित नारायण मिश्र, एसपी मनोज कत्याल, एसडीएम प्रत्युष सिंह, तहसीलदार नीतू डागर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, फायर स्टेशन आफिसर सिडकुल ईशम सिंह टीम के साथ पहुंच गए।

15-20 वाहनों ने आग पर काबू पाया
इस दौरान फायर ब्रिगेड का गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। करीब 4 से 5 घंटे बाद दमकल के 15-20 वाहनों ने आग पर काबू पाया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग से हुए नुकसान का कंपनी अधिकारी आंकलन कर रहे है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372200
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.