फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल ने उठाई जीएसटी की समस्या

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल ने उठाई जीएसटी की समस्या
  मथुरा। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में नवागत जीएसटी ज्वॉइंट कमिश्नर रमेश सिंह से मुलाकात कर विभिन्न व्यापारिक समस्यायों पर  बिंदुओं वार विचार विमर्श करते हुए समाधान की मांग की ।
    जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर ने कहा कि जीएसटी संबंधित हर व्यापारिक समस्या के लिए हम तत्पर हैं, व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ हमारा चोली दामन जैसा साथ रहता है, उनकी कोई समस्या है तो उसे अवगत कराएं। बनारस से सीधी पोस्टिंग मथुरा होने पर उन्होंने इसे ईश्वर की कृपा बताते हुए कहा कि ब्रज में आकर मुझे अपनत्व मिलता है कि मैं पहले भी सन 1997 से 5 साल ब्रज में कार्य कर चुका हूं। उनसे मुलाकात करने वालों में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री सुभाष सैनी, महानगर अध्यक्ष रास बिहारी अग्रवाल थे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372392
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.