राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने मनाई महाराज दक्ष प्रजापति जयंती

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने मनाई महाराज दक्ष प्रजापति जयंती 
    मथुरा। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ आगरा मण्डल के तत्वाधान में महाराज दक्ष प्रजापति जयंती व महासभा का भव्य आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 लोकेश कुमार प्रजापति (पूर्व उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) उपस्थित रहे, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दास प्रजापति और आगरा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति रहे, जीतेन्द्र प्रजापति ने संचालक की भूमिका निभाई, जबकि भानु प्रताप गोला ने सह संचालक की भूमिका निभाई । 
   कार्यक्रम में आगरा मण्डल की पूरी टीम और जिला इकाई मथुरा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गोला व उनकी समस्त टीम उपस्थित रही, लगभग 50 की संख्या में विभिन्न जगहों से विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित हुए। आगरा मण्डल की समस्त टीम व जिला इकाई द्वारा डॉ0 लोकेश कुमार प्रजापति को 12 सूत्रीय मांग रखी गई जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण भारत के प्रजापति समाज के लोगों को आने वाले समय में लाभ पहुँचाना है, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने सभी लोगों को मार्गदर्शन प्रदान किया, मुख्य अतिथि डॉ0 लोकेश कुमार प्रजापति ने सामाजिक, राजनैतिक व शैक्षिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की और समाज को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1060770
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.