रिकॉर्ड 166. 82 पर पहुंचा यमुना जलस्तर, अभी और हो सकती है बढ़ोत्तरी

रिकॉर्ड 166. 82 पर पहुंचा यमुना जलस्तर, अभी और हो सकती है बढ़ोत्तरी
-यमुना के घाट हुए जलमग्न, खादर की कालोनियों व तीन दर्जन गांवों को प्रभावित
   मथुरा । ओखला व ताजे वाले बैराज से छोड़ा गया पानी ने गत रात्रि को जनपद में दश्तक दे दी थी जिससे आज यमुना के जल में भारी वृद्धि देखने को मिली। शाम चार बजे तक मथुरा के प्रयागघाट पर यमुना का जल स्तर 166. 82 मीटर दर्ज किया गया जिससे यमुना के ज्यादातर घाट डयूब गए, वहीं दूसरी तरफ अभी किसानों को वर्षा से प्रभावित किसानों को मुआवजा न तो बीमा कम्पनियों ने दिया है और न ही राज्य सरकार ने ही दिया है । 
   विगत एक पखवाडे से यमुना की बाढ़ से जनपद के नौहझील, मांट, छाता, मथुरा, वृंदावन, महावन तहसील के किसानों की हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि जलमग्न है जिसमें ज्वार, बाजारा, वन, धान, मक्का, सब्जी की फसलें प्रभावित होकर नष्ट हो गई है। उनके मुआवजे के लिए अभी तक राजस्व विभाग ने सर्वे भी नहीं किया गया है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे यमुना के जल में वृद्धि अब तक की सबसे अधिक दर्ज की गई। प्रयाग घाट पर यमुना का जल स्तर166. 82 मीटर दर्ज की गई।
   वहीं गोकुल बैराज से आगरा की तरफ यमुना के जल का डिस्चार्ज  बढाकर 1 लाख 20 हजार 823 क्यूसेक किया जा रहा है। जबकि दिल्ली की तरफ से  ओखला बैराज से मथुरा के लिए 2 लाख 35 हजार 550 क्यूसेक और ताजेवाला बैराज से 58344 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वार्ड 36 जयसिंहपुरा के खादर में मदद के लिए नगर निगम प्रशासन और पार्षदों का एक दल अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी के नेतृत्व पहुंचा। 
   यहां पर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट और पानी वितरित किया गया, यह मदद ऐसे लोगों को दी गई है जिन्होंने बाढ़ के चलते अभी तक अपने घरों को नहीं छोड़ा है। स्टीमर में बैठकर घर घर जाकर भोजन के पैकेट और पानी वितरित किया गया। नगर निगम प्रशासन और पार्षदों के दल ने हर संभव मदद का लोगों को भरोसा दिया। इस मौके पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, भाजपा नेता तिलकवीर सिंह, स्थानीय पार्षद, कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया, पार्षद राजीव कुमार सिंह, पार्षद मुन्ना मलिक, पार्षद देवेंद्र कुमार, रवि चौधरी, सौदान कुंतल, राजेश कुमार रावत, समीर आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372044
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.