बस ने कार सवार में मारी टक्कर, कथावाचक की मृत्यु

बस ने कार सवार में मारी टक्कर, कथावाचक की मृत्यु
   मथुरा। थाना  जमुनापार क्षेत्र में जयपुर बरेली बाईपास पर मंगलवार की रात दो बजे पीछे से एक बस ने कार में टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर कथावाचक की मृत्यु हो गई, कथावाचक मनीष शास्त्री पुत्र ओमप्रकाश सारस्वत निवासी नगला तेजा मंगलवार की रात लगभग दो बजे कोसीकलां से शादी करा कर वापस घर लौट रहे थे। 
  थाना जमुनापार क्षेत्र में सिहोरा के समीप जयपुर बरेली बाइपास से कार को उतारते समय पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने से कार घटना स्थल से लगभग तीन सौ मीटर तक बस में फंस कर खिंचती चली गई, बस में बैठीं सवारियों में चीख-पुकार मच गई बाइपास पर गस्त कर रही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची बस को रोका बस चालक घटनास्थल से गायब हो गया। 
   पुलिस द्वारा कार से चालक को निकाला गया जिसमें कथावाचक मनीष शास्त्री की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई, घटना स्थल पर बस चालक बस को छोड़ कर भाग निकला बस पुलिस थाना जमुनापार ले गयी डबल डेकर बस दिल्ली से मध्य प्रदेश भोपाल जा रही थी जिसमें लगभग साठ सवारियां सवार थी। मृतक भाई पवन कुमार ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
    कथावाचक मनीष शास्त्री कोसीकलां से घर वापस लौट रहे थे तो मृतक कथावाचक की पत्नी पूनम की काल आयी मनीष ने कहा कि सिहोरा के समीप आ गया पांच मिनट में घर आ जाऊंगा काफी समय तक घर नहीं आने पर पूनम ने पुनः काल किया तो काफी देर तक फोन नहीं उठा तो पूनम को घबराहट होने लगी कुछ देर बाद फिर फोन किया तो पुलिस ने बताया कि इनके साथ घटना हुई है, सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया, थाना निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई पवन कुमार द्वारा अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है विधिवत कारवाई की जा रही है।
    कथावाचक मनीष शास्त्री की शादी छः वर्ष पहले गांव कारब से पूनम के साथ हुई थी छः वर्ष के बाद पूनम ने 21 अक्टूबर को एक बेटी को जन्म दिया था मनीष शास्त्री के कोई बहन एवं भतीजी नहीं थी घर में बेटी का जन्म होने पर परिवार में खुशियां छाई हुई थी, मथुरा से हाथरस तक अधिकांश जगहों पर जयपुर बरेली बाइपास पर अभी अधूरे उतार चढ़ाव बनाए गए हैं बाइपास पर वाहनों का आवागमन बढ़ता जा रहा है जिससे घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं, पीएनसी कम्पनी को बाइपास पर उतार चढ़ाव का पूरी तरह से निमार्ण करना चाहिए जिससे घटनाएं रोकी जा सकें।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372203
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.