होलीगेट से बस स्टैंड तक हाल बेहाल, जगह-जगह से धंसने लगी सड़क

होलीगेट से बस स्टैंड तक हाल बेहाल, जगह-जगह से धंसने लगी सड़क
  मथुरा । होली गेट से लेकर पुराने बस स्टैंड तक बनाई जा रही सड़क पर स्थानीय सेठ वाडे़ के समीप कोषदा ज्वैलर्स के ठीक सामने सड़क धंस जाने से हादसा होने का अंदेशा पैदा हो गया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क पूर्व में डाली गई डीप सीवर लाइन डालने में की गयी लापरवाही के चलते धस गई  है जिससे पूर्व में किए गए कार्यों की गुणवत्ता का भी पता चलता है। 
  मथुरा वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में होली गेट के हृदय स्थल के समीप होने वाले कार्यों को कम से कम जन प्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक रूप से देखा जाना चाहिए लेकिन ऐसा कहीं देखने में नहीं आ रहा है। यह गड्ढा दां दिन से खुला पड़ा है, कई राहगीर यहां इसमें गिरकर चुड़ैल भी हो चुके हैं लेकिन अभी तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाना यह बड़े आश्चर्य की बात है, सडक पहले से ही उखडी पडी है, नियमानुशार काम नहीं होने से ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर उससे काम हटा लिया गया लेकिन नए ठेकेदार के सुपुर्द कर काम को अभी तक शुरू नहीं कराया जा सका है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372201
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.