रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन से लखनऊ में मिले अधिवक्ता

रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन से लखनऊ में मिले अधिवक्ता
-दो दर्जन अधिवक्ताओं की शिकायत पर डीएम को दिए निर्देश
   मथुरा । प्रशासनिक न्यायाधिकारियों की अनियमितता के विरोध में 20 अधिवक्ताओं का दल शुक्रवार को रेवेन्यू बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार आईएसस से लखनऊ में मिला, उन्होंने 3 घंटे करीब अधिवक्ताओं से विस्तृत वार्ता की, साथ ही शिकायत पर गंभीरता पूर्वक कार्यवाही का आश्वासन दिया, राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि वर्ड ऑफ़ रेवेन्यू के अध्यक्ष ने तकरीबन 3 घंटे तक शिकायत और उससे जुड़े बिंदुओं का विस्तृत परीक्षण किया । 
   अधिवक्ताओं का आरोप था कि प्रशासनिक न्यायाधिकारी 3 से 5 साल पुराने वादों का बगैर शख्स के निस्तारित करने लगे हैं। धारा 24 धारा 32 धारा 38 आदि के वादों को सालों से अटकाए रहने व फर्जी निस्तारण करने के आदी बन चुके हैं। उन्होंने प्रशासनिक न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी रखा। जिलाधिकारी से कई दौर की वार्ताओं के बाद भी कोई हल निकालने पर भी उन्होंने चिंता जाहिर की, पिछले 6 महीने से बादकारियों को सिर्फ नो वर्क और तारीख ही मिल रही हैं। कई हजार मुकदमे इसके चलते अटके पड़े हैं। सरकारी मातहत नियम कानून को ताक पर रखकर भूमाफियाओं के हक में काम करने के आदी हो चुके हैं, अधिकारियों द्वारा बरती जा रही है ।
  अनियमितताओं का चिट्ठा देखते ही चेयरमैन ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि जब तक आप मथुरा पहुंचेंगे तब तक आपको एक्शन नजर आ जाएगा, वादकारी परेशान हैं, सरकारी मातहत भूमाफियाओं के हक में काम कर रहे हैं। आम आदमी परेशान हो रहा है। मुकदमों में संक्रमित निर्णय किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने कई दौर की वार्ताओं के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की। इसके चलते अधिवक्ताओं को लखनऊ जाना पड़ा। ऐसा कई सालों बाद हुआ है। हालात विशेष खराब होने की स्थिति में ही अधिवक्ता लखनऊ तक गए हैं। अब देखना यह है एक्शन क्या होता है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1372060
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.