कोसीकलां हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

कोसीकलां हाईवे पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
  मथुरा। थाना कोसीकलां अंतर्गत पप्पू ढाबे के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया, पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज घायल को उपचार को भर्ती कराया। 
  प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां अजय कौशल ने बताया कि शनिवार रात करीब सात बजे मथुरा में दिल्ली की ओर बाइक सवार दो युवक जा रहे थे। तभी पीछे से जा रहे ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए कोटवन क्षेत्र में असली पप्पू ढाबे के समीप बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार युवक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
  सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए भिजवाया, वहां चिकित्सकों ने हरिओम 25 वर्ष निवासी गांव हताना, कोसीकला को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल गांव का साथी महिपाल को इलाज के लिए परिजनों के द्वारा भर्ती कराय़ा गया, पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया, इसकी जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल ट्रक चालक की तलाश कर रही है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1527508
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.