कोसीकलां : कॉलेज परिसर में पेड़ से लटका मिला शव

कोसीकलां : कॉलेज परिसर में पेड़ से लटका मिला शव
-मध्यप्रदेश का था मृतक, परिवार सहित यहां रह करता था ठेकेदारी का काम
   मथुरा । कोसीकलां क्षेत्र के थाना रोड स्थित नगरपालिका इंटर कॉलेज परसिर में रविवार सुबह करीब आठ बजे ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला, घटना की जानकारी सबसे पहले ठेकेदार की पत्नी को हुई, पत्नी के चीखने चिल्लाने के बाद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।


  थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, मृतक ठेकेदार की पहचान मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ गांव के निवासी कमलेश के रूप में हुई है, जो कॉलेज के भवनों का निर्माण कार्य कर रहा था, कमलेश को पेड़ से लटका देख उनकी पत्नी लीलावती के होश उड़ गए, घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस और नगरपालिका अध्यक्ष सहित स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा, मृतक की पत्नी लीलावती ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उनके पति को पिछले दो दिनों से प्रताड़ित कर रहा था, लीलावती के अनुसार, शनिवार शाम को भी उस व्यक्ति ने कमलेश को काम नही करने पर देख लेने की धमकी दी थी जिससे कमलेश काफी परेशान थे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371967
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.