दौड़ती कार बनी आग का गोला, चलती कार से कूदे युवक, टली अनहोनी

दौड़ती कार बनी आग का गोला, चलती कार से कूदे युवक, टली अनहोनी  
   मथुरा । जनपद के नौहझील राया मार्ग पर गांव सुल्तानपुर व बंगला के मध्य बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई,जब चलती कार आग का गोला बन गई, गनीमत रही कि कार सवार दोनों युवक समय रहते कार से बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई, जिला अलीगढ़ के थाना खैर के गांव नगला जड़ाना निवासी मनीशंकर व अजीत कुमार बुधवार को अपनी आल्टो कार से मथुरा किसी कार्य से जा रहे थे ।


  कार सवार जेसे ही गांव सुल्तानपुर व बंगला के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक कार में लगे डेंग के तारों में स्पार्किंग हो गई और वायरिंग जलने की तेज आवाज आने लगी, स्थिति भांपते हुए चालक मनीशंकर ने तत्काल कार को सड़क किनारे रोक दिया और कुछ ही मिनट में कार आग का गोला बन गई। चालक मनीशंकर व अजीत कुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई, चलती कार में आग लगने की सूचना पर उपनिरीक्षक विनीत दांगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क से वाहनों का आवागमन रुकवा दिया जिससे अन्य कोई हादसा न हो सके तथा फायर स्टेशन को सूचना दी, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371990
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.