ट्रक ने कुचला किशोर, मौके पर ही मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

ट्रक ने कुचला किशोर, मौके पर ही मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
-थाना क्षेत्र के गांव डांगोली के पास हुई घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव
  मथुरा । थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत गांव डॉगौली में एक किशोर को सड़क पार करते समय ट्रक ने कुचल दिया, किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, इसके विरोध में लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,परिजनों को समझा बुझाकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।


   रविवार को प्रातः डॉगौली निवासी कान्हा पुत्र बालकिशन उम्र लगभग 15 वर्ष सडक पार कर रहा था, उसी समय नौवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को ट्रक चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी और ट्रक लेकर भाग खडा हुआ, चीख-पुकार सुनकर राहगीर पहुंचे, उन्होंने परिजन और पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंचे, शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, आरोपी को गिरफ्तार करने और मुआवजे की मांग करने लगे ।


  ग्रामीणों ने लगभग एक घंटा तक जाम लगाया, पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, जाम एवं दुर्घटना की सुनते ही पुलिस वहां पहुंच गई, पुलिस ने परिजन से घटना की जानकारी ली, उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण एवं परिजन शांत हुए, उसके बाद शव को लेकर रास्ते से हटे, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, उसके बाद आरोपी की तलाश में जुट गई, मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक्सीडेंट में बच्चे की मौत की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी ली गई, घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है, हालांकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1371994
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.